फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर जुलूस निकालना होगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत बसंत पंचमी पर निकाले जाने वाले जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। कहा कि जुलूस न निकालकर शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा। समाज के जिम्मेदार लोग चौराहों एवं दुकानदारों से चंदा वसूली से दूर रहेंगे। ऐसा करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नई प्रतिमा रखने अनुमति नहीं होगी। पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज तेज नहीं होगी। इस दौरान एसआई महमूद आलम अंसारी, सुरेश मौर्य, रमेशचंद्र दुबे, फूलचंद पांडेय, संदीप यादव, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, सुधांशु यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, रामनारायण यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें