फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों की बैठक बृहस्पतिवार को विकासखंड के सभागार में हुई। इसमें निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत में किए गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार आलोक कुमार ने एक-एक कर ग्राम पंचायत वार प्रगति की समीक्षा की ओर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को पर्यवेक्षकों को न्याय पंचायतवार प्राप्त कराते हुए तत्काल सत्यापन कर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए बीएलओ ऐप पर तेजी से साप्ताहिक लक्ष्य पूरा करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने चेताया कि सरकारी कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं है और किसी भी प्रकार का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरीनारायन एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें