डेढ़गावां स्थित खेल मैदान पर एकता स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से बुधवार की शाम जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल में मेदिनीपुर ने सुहवल को 72 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सीरिज विजेता टीम के क्रमश: लोहा यादव एवं छोटू सिंह को दी गई। मेदनीपुर ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुहवल की टीम मात्र 69 रनों पर सिमट गई। मेदिनीपुर की ओर से लोहा यादव ने 40 रन बनाए, जबकि सोनू सिंह ने लगातार तीन गेंदो पर तीन विकेट लिए। जबकि सुहवल की ओर से गोलू ने तीस रन बनाए, वहीं रोहित ने दो विकेट चटकाए। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम संसाधनों के बाद भी बेहतर तरीके से क्रिकेट का आयोजन सराहनीय कदम है। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अम्पायर रवि राय एवं गोलू, उद्घोषक विशाल एवं राहुल जबकि स्कोरर आशीष व राजन रहे। इस दौरान उपेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान दीपक सिंह, सतेंद्र राय, हरिपाल राय, विशाल, गोपाल, रामाकांत, हेमंत, शिव विलास, रामनिवास आदि मौजूद थे।