महमूदपुर पाली स्वास्थ्य उपकेंद्र के पड़ी दवाओं की शीशियां। संवाद
देवकली। महमूदपुर पाली स्वास्थ्य उपकेंद्र के पीछे जलभराव वाले क्षेत्र में बड़ी मात्रा में दवा की शीशियां, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिलने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। सिद्धार्थ राय ने बताया कि बुधवार को सीएमओ को फोन कर महमूदपुर पाली स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आरोग्य मंदिर का भवन जर्जर होने और उपकेंद्र के पीछे बड़ी संख्या में दवा की खाली शीशियां, इंजेक्शन, दवा के रैपर और अन्य चिकित्सा सामग्री फेंकने की शिकायत की गई है। कहा कि यदि यह सामग्री चिकित्सा अपशिष्ट है तो उसका खुले में पड़ा होना गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।