जखनिया। बाजार में मातृभूमि संगठन के सौजन्य से रविवार को मातृभूमि की सार्वजनिक रसोई का शुभारंभ सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंथ शत्रुघ्न दास ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भूखे और जरूरतमंद लोगों को यहां भोजन सामान्य ढंग मिल सकेगा। यह एक पुनीत कार्य है। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि रसोई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सिर्फ पांच रुपये लिए जाएंगे। रविवार को कुल 72 आदमी ने मातृभूमि रसोई में भोजन किया। संगठन के अध्यक्ष मेवालाल यादव ने बताया कि रसोई सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी ने बताया कि रसोई का समय दिन में 11 बजे से एक बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रधान सर्वानंद झुन्ना सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, मंटू सिंह, टिंकू सिंह, मुकेश मौर्या, सोनू तिवारी, रामजी मिश्रा, शैलेश यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रियांशु पांडेय, आनंद यादव, विवेक वर्मा, मनोज यादव, प्रदीप पटेल, आलोक सिंह, अभयलाल गुप्ता एवं अभय सिंह आदि उपस्थित थे।