फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चरक शपथ लेकर एमबीबीएस छात्रों ने पहना एप्रन

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस के दूसरे बैच के छात्र-छात्राओं ने चरक शपथ ग्रहण करने के साथ व्हाइट कोर्ट धारण किया। मुख्य अतिथि डीएम आर्यका अखौरी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई में ऐसी मेहनत और लगन का परिचय दें, जिससे अच्छे कॉलेज की श्रेणी में आ जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शहर के आरटीआई मैदान में स्थापित महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के नई पौध तैयार हो रही है। दूसरे बैच में 100 छात्र-छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से इनकी कक्षाएं भी संचालित की जा रही है। इन बच्चों के चरक शपथ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
मुख्य अतिथि डीएम आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई और उन्होंने व्हाइट कोर्ट धारण किया। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि आप यहां से पढ़ाई पूरी करके चिकित्सा के क्षेत्र में एक बेहतर मुकाम पाएंगे। मन लगाकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन

इस दौरान डा. अन्नू मक्कड़ ने कालेज के बीते एक वर्ष की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने चरक शपथ संबंधित पोस्टर बनाकर मुख्य अतिथि को प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी उमेश उपाध्याय, सीएमएस डा. राजेश सिंह, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. तारकेश्वर, डा. राजेश सिंह, डा. अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अनुप्रिया और डा. नीरज कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें