फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमबीबीएस के दूसरे बैच की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के दूसरे बैच की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। अब तक काउंसिलिंग के बाद 88 छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। जबकि दो से तीन दिन में 12 और विद्यार्थी के आ जाने के बाद सीट भर जाएंगी। इधर, कॉलेज प्रशासन की ओर से नए छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्रों की जांच सहित अन्य कागजी कार्रवाई भी पूर्ण कर ली गई है। जनपद में चिकित्सकों की पौध तैयार करने वाले मेडिकल कॉलेज में अब नए छात्र पहुंच चुके हैं। पहले बैच के बाद दूसरे बैच में छात्राओं के आने के बाद अब तक छात्र-छात्राओं की संख्या 188 पहुंच गई है। दूसरे बैच के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद उन्हें कॉलेज आवंटन किया गया था। इसके बाद छात्र-छात्राओं के आने का क्रम शुरू हो गया। अब तक 88 छात्र-छात्राएं कालेज में आ चुकी है। जबकि 12 और छात्रों के आने के बाद निर्धारित 100 सीट कालेज की पूर्ण हो जाएगी। ऐसे में इन नए छात्राओं को रहने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से जहां छात्रावास भी उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं इनकी पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इधर पहले बैच के एमबीबीएस बैच के छात्र पढ़ाई के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा भी ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं। मालूम हो कि मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए 100 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अब क्रमवार बैच के शुरू होने से बेहतर चिकित्सक मिलने की उम्मीद लोगों में जग गई है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि छात्रों को पढ़ाने वाले प्रोफेसर ओपीडी में मरीजों को देख भी रहे हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों एवं सर्जरी चिकित्सा की सुविधा अब मिलने लगी है। इस संबंध में प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब तक 88 विद्यार्थी आ चुके हैं। 12 और छात्र का दो से तीन दिन के अंदर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें