गाजीपुर। जनपद का अधिकतम तापमान रविवार को चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
तीखी धूप के कारण दोपहर के समय लोगों का सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया। साथ ही जिले में 15 किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं।
जनपद का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह 9 बजे से ही पूरा वातावरण गर्म रहा।
दोपहर 12 बजे से आसामान में बादल छा गए, जो कि करीब ढाई बजे तक आसमान में मंडराते रहे। शाम 5 बजे तक तपिश महसूस हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।