फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के साले के घर पहुंची मऊ पुलिस टीम, क्या कोई बड़ा खुलासा होने वाला है ?

Sun, 24 Jul 2022 08:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर

सार

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर एक बड़ा अपडेट आया है। जनपद की पुलिस मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा की तलाश में जुटी है।  क्या अब कोई बड़ा खुलासा होने वाला है ? 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जनपद की पुलिस शनिवार को नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा की तलाश में पहुंची। नगर कोतवाली पुलिस टीम भी साथ में मौजूद रही। हालांकि इस दौरान सरजील रजा नहीं मिले।
विज्ञापन


शहर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि मऊ जनपद के दक्षिण टोला और सरायलखंसी कोतवाली की पुलिस टीम एक मुकदमे में वांछित मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा की तलाश में सैय्यदबाड़ा स्थित आवास पर पहुंची थी। छानबीन करने के बाद वापस लौट गई।

ये भी देखें.. बांदा : मुख्तार की जेल में आने से डरते हैं अधीक्षक, करीब एक साल में तीन अधीक्षकों ने बांदा आने से खड़े किए हाथ, 17 अक्तूबर 2021 से प्रभारी अधीक्षक के सहारे मुख्तार की जेल
विज्ञापन


इधर पुलिस टीम सीओ सिटी गौरव कुमार और विधिभूषण मौर्या के नेतृत्व में टीम ने होटलों, स्टेशन सहित ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को दबोचने के लिए लगातार जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें