मुहम्मदाबाद । मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए मऊ पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम ने छापा मारा। पुलिस यूसुफपुर बाजार स्थित आफ्शा अंसारी के पैतृक आवास पहुंची। पुलिस को मकान के बाहर गेट पर ताला लगा मिला। पुलिस ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में गैंगस्टर न्यायालय जनपद मऊ में एक सितंबर को पेशी का जिक्र है। पुलिस को इस तारीख से पहले आफ्शा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना है। गाजीपुर पुलिस ने आफ्शापर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी लुकआउट नोटिस जारी किया है। मऊ पुलिस ने यूसुफपुर बाजार के दर्जी टोला मोहल्ला स्थित आफ्शा के आवास पर मुनादी भी कराई। मुहम्मदाबाद कोतवाल आरएस नागर ने बताया कि मऊ पुलिस आई थी। कार्रवाई कर लौट गई। संवाद