फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: मऊ विधायक अब्बास अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, गतिविधियों पर पुलिस रख रही नजर

Thu, 22 Dec 2022 05:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा से मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट पुलिस प्रशासन ने खोल दी है। 
विज्ञापन
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा से मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट पुलिस प्रशासन ने खोल दी है। गाजीपुर के  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाल को विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया था। 15 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबादा कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। विधायक की गतिविधियों, आपराधिक कृत्यों की सूची तैयार की जा रही है। एक रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी जाएगी। दूसरी रिपोर्ट थाने पर रहेगी।  मऊ में अब्बास अंसारी के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान मंच से अधिकारियों से निपटने का बयान देने और बिना अनुमति रोड शो करने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने के मामले में भी शहर कोतवाली में केस दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें