फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट में मऊ ने गोड़सरा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। युवा फुटबाल क्लब पटकनिया के तत्वावधान में मंगलवार को चौथी अंतर जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के खेले गए मैच में पेनाल्टी शूट आउट में मऊ ने गोड़सरा को 5-4 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मध्यांतर से पहले मैच के 19वें मिनट में मऊ के दीनबंधु ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर होने तक मऊ ने बढ़त को कायम रखा। इसके बाद मैच के 62वें मिनट में गोड़सरा के रियाज ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया। जिसमें मऊ ने गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह बंटी, इमरान, रोहित सिंह, छोटक, अमित, जावेद, सूर्यकांत, गोलू यादव, जीवेंद्र, मोहित कुमार आदि उपस्थित थे। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं कमेंट्री दुर्गेश यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें