फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मऊ ने भदोही को 112 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद स्थानीय नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मऊ ने भदोही को 112 रन के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 42, अखिल ने 44, गुलाब ने 33 रन बनाए। भदोही की तरफ से महातिम ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी भदोही की टीम 55 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नीतेश ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। मऊ की तरफ से सुधीर ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए। आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र यादव और अंकुर सिंह तथा कमेंट्री महेश प्रजापति ने की। बुधवार को मऊ और वाराणसी एवं बृहस्पतिवार को बक्सर और आजमगढ़ के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें