जमानिया कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बारजा गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह शिव मुनीराम के घर मकान पर काम कर रहा था।
राजमिस्त्री बरूईन गांव निवासी घुरहु राम (45) एक दिन पहले बरजा ढाला था। शुक्रवार को उसी के ऊपर बैठक कर कुछ काम कर रहा था कि अचानक बारजा भरभरा कर गिर गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में घुरहू को निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ले जाते समय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो पत्नी रीता देवी पुत्र कृष्णा सहित दो पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की घटना का कोई सूचना नहीं है।