फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरियालय दिवस संपन्न, निकाली गई झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराचंवर विकास खंड के हार्टमनपुर चर्च में दुख निवारिका माता मरियम का दो दिवसीय (तीर्थ पर्व) मरियालय दिवस का समापन रविवार को हुआ। इस दौरानमाता मरियम की पालकी में झांकी सजाकर मिशन से स्कूल तक भ्रमण कराया गया। पालकी के साथ वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत युजिन जोसफ के साथ श्रद्धालु महिलाएं चल रही थी। इसके बाद मिशन की बोर्डिंग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

हार्टमनपुर मिशन में प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह मे दु:ख निवारिका माता मरियम का मरियालय दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वाजारोहण से शुरु हुआ। वाराणसी धर्म प्रांत के मिशनरी समुदाय के लोग वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और आजमगढ़ से पहुंच कर धर्म यात्रा में शामिल हुए। तीर्थ यात्रियों ने दो दिन तक रात दिन भजन कीर्तन किया। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिएथानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव और चौकी प्रभारी मुन्नी लाल शर्मा पुलिस टीम के मौजूद रहे। इस मौके पर फादर सुशील, फादर टेन्सिह, फादर जयरतन, फादर प्रमोद, फादर सुरेश अगस्टीन, फादर जान अब्राहम, फादर जॉन, सिस्टर कृतिका, सिस्टर हिलेन, सिस्टर ममता सिस्टर सुपिरयर, रेखा आदि मौजूद रही। हार्टमन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें