फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सोईया गांव में सोमवार की देर शाम पशु रखने वाले घर के करकट के बास से विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव निवासी पूजा यादव (23) की शादी सोइयां गांव निवासी शिव शंकर उर्फ गुलशन यादव से 22 मई 2022 को हुई थी। पूजा अपनी छोटी बहन पिंकी यादव के साथ ससुराल में ही रहकर घर के कामकाज के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भेजती थी। मृतका के ससुर विंध्याचल यादव की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें