फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: न्याय के लिए ससुराल के दरवाजे पर बैठी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के काजी टोला निवासी ससुरालियों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई, लेकिन ससुराल वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम तक कोई रास्ता न देख पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और ससुराल पक्ष के एक सदस्य को कोतवाली लेकर आई। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि पीड़िता रानी का विवाह एक वर्ष पहले काजी टोला निवासी शहजाद अहमद इदरीसी के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि निकाह से पहले पति शहजाद या उसके परिवार ने दहेज की कोई बात नहीं की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति दहेज का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे घर से बेघर कर दिया गया। अब ससुराल वाले उसे मानसिक बीमार बताकर पीछा छुड़ाने का काम कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका शौहर शहजाद पहले से ही शादीशुदा है। उसने पहली पत्नी से बिना कानूनी तलाक लिए अंधकार में रखा और झूठ बोलकर शादी कर ली। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें