गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी गांव की एक विवाहिता ने पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ रविवाद की देर शाम प्राथमिकी दर्जकर कराई। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया तिलाड़ी गांव निवासी निर्मला ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसका विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि पति बच्चों के पालन-पोषण के लिए कोई खर्च नहीं देते हैं और आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सर्वजीत कुमार सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।