फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के चिलौना कला दाउदपुर गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पटना गांव निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री रचना यादव (22) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के चिलौना कला दाउदपुर निवासी बनारसी यादव से हुई थी। मृतक के पिता राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि विवाहिता के पति बनारसी यादव ने फोन कर बताया कि रचना की मौत हो गई है। परिवार के अन्य सदस्य ससुराल पहुंचे तो घर के बाहर उसका शव पड़ा था। मृतका के पिता ने उसके पति पर आरोप लगाया कि दहेज में बार-बार पैसे मांगने और नहीं मिलने पर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि दामाद ने ही दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजेंद्र यादव की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें