फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रैक्टर में फंसकर विवाहिता की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा क्षेत्र के ओड़ासन गांव के पास रविवार को धान कुटाई की मशीन लेकर जा रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीपुर मदरा गांव निवासी सावित्री देवी ( 55) पति के साथ बाइक से मायका ओड़ासन जा रही थी। ओड़ासन गांव के पास ही एक ट्रैक्टर धान की कुटाई मशीन लेकर जा रहा था। उसको ओवर टेक के चक्कर में सावित्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सावित्री को उपचार के लिए जखनिया स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सावित्री अपने मायके तेरही में शामिल होने के लिए अपने पति और एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रही थी। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती यादव ने बताया कि ट्रैक्टर में फंसकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन



11500 नकदी पर किया हाथ साफ
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में शनिवार की रात चोरों ने बेकर्स की दुकान में पीछे से दरवाजे में सेंध लगाकर साढ़े ग्यारह हजार नकदी सहित इनवर्टर बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार तरुण मद्धेशिया सप्ताहिकी बंदी के चलते घर गए थे। जब सुबह पहुंचे तो देखा कि दरवाजा में सेंधमारी की गई है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें