फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मडरिया गांव की एक विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विवाहिता कंचन चौहान के पिता शादियाबाद थाना के मूसापुर आलमपुर निवासी आनंद चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मडरिया गांव निवासी सुधाकर चौहान से पुत्री कंचन चौहान की शादी 24 मई 2021 को हुई थी। शादी के डेढ़ माह बीत गए। विवाहिता को दहेज के लिए सुसरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ससुराल में आए दिन मारने पीटने के अलावा जलाने का भी कोशिश की गई है। इस मामले को लेकर लोगों को समझा-बुझाकर ससुराल में रखा गया। यहीं नहीं बीते 30 जून की रात विवाहिता कंचन चौहान को जहर दे दिया गया था। जहर देने के बाद हालत काफी खराब हुई तो नायकडीह बाजार में स्थित अस्पताल में एक सप्ताह तक इलाज कराया गया। फिर भी होश नहीं आया तो पापुलर अस्पताल बनारस ले जाया गया। इस मामले को लेकर विवाहिता के पिता आनंद चौहान ने 15 जुलाई को दुल्लहपुर थाने में उसके पति, सास ,ससुर, देवर ,ननंद ,भोजाई ,भसुर के खिलाफ तहरीर दी गई ,लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने पीड़िता को बुलाकर बयान दर्ज कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया कि तहरीर मिली है, बयान दर्ज किया गया है। मेडिकल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें