सुहवल। थाना के अंधियारा गांव में सोमवार की देर रात नवविवाहिता ऋतु देवी (21) पत्नी विकास यादव ने अपने कमरे में छत के हुंक में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा। सूचना पर ऋतु के परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मृतका के भाई उपेंद्र यादव की तहरीर पर पति, सास, ननद तथा देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।