गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। विवाहिता अंजू देवी (19) की बीते वर्ष 28 जून को आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर गांव निवासी अजीत चौहान से शादी हुई थी। वह कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद