फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छठ के लिए सजे बाजार, बनने लगीं वेदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग गंगा घाटों, तालाबों व अन्य नदियों के किनारे वेदियां बनाने में जुट गए हैं। वहीं, बाजार में दुकानें भी सजने लगी हैं। दूसरी तरफ बाहर रहने वाले लोग भी घर लौटने लगे हैं। सूर्य उपासना का पर्व काफी कठिन व पवित्रता का पर्व माना जाता है। इस व्रत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि लोग अभी से इस पर्व की तैयारियों में जुट गये हैं। गंगा, तालाबों, जलाशयों व अन्य नदियों के किनारे साफ-सफाई शुरु हो गया है। लोग वेदी बनाना भी शुरू कर दिए हैं। वहीं फल व्यवसायी विभिन्न जगहों से फलों को मंगा रहे हैं क्योंकि इस पर्व में कई किस्म के फलों को चढ़ाया जाता है। इसके कारण फल बाजार गुलजार रहता है। दूसरी तरफ पूजा-पाठ, दउरी, सूप आदि के दुकान भी सज गये हैं। वहीं वापसी की ट्रेनें पूरी तरह से फूल हो गई हैं। इसका एकमात्र कारण विभिन्न महानगरों व प्रदेशों से लोगों का घर वापस लौटना है। डाला छठ के मौके पर बाहर रह रहे लोग निश्चित रूप से अपने घर वापस आते हैं, जिन लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है, वह जनरल कोच या फिर बस के जरिये घर लौट रहे हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी होमवर्क में जुट गया है। जमानिया: क्षेत्र में दीपावली और डाला छठ दोनों ही पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई का काम शुरू हो गया है। दुकानों पर अभी से महिलाएं सामानों की कीमत जानने के साथ ही इनकी खरीददारी का काम भी प्रारंभ कर दी हैं। नगर पालिका के कर्मचारी घाटों की साफ-सफाई में जुटे हैं। हालांकि अभी गंगा तट पर कीचड़ और गंदगी है लेकिन नगर पालिका प्रशासन साफ-सफाई करा रही है। जल्द ही सफाई कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सेवराई: लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। दीपावली के बाद सुबह लोगों के द्वारा तालाबों, नदी और सरोवरों के किनारे बेदी बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। परेमन शाह पोखरा पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं के द्वारा घाट एवं बेदी बनाया जा रहा है। वही साफ-सफाई के लिए भी छठ पूजा समिति जोरशोर से लगी हुई है। सफाई कार्य में धनंजय सिंह, रानू सिंह, विपिन चौरसिया, सुरेंद्र खरवार, कान्हा सिंह आदि मौजूद रहे। बिरनो: भड़सर गांव में छठ के महापर्व देखते हुए श्री रामलीला समिति भड़सर के बच्चे तथा गांव के युवकों ने पोखरे को साफ करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें