फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वैवाहिक लग्न से बाजार गुलजार, 80 प्रतिशत होटल बुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। देवोत्थान एकादशी यानी कि आज से वैवाहिक लग्न शुरू हो गए। शहर में बृहस्पतिवार को सड़क पर बैंड, बाजा, बरात और आतिशबाजी का नजारा अब नौ दिसंबर तक देखने को मिलेगा। बाजार भी गुलजार हैं। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण के साथ ही किराना मार्केट ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर के 80 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। सराफ कारोबारियों का कहना है कि आभूषणों की बुकिंग की गई है। मुहूर्त शुरू होती ही लोग ले जाएंगे।
किराना व्यापारियों ने बताया कि जितना कारोबार एक माह में नहीं होता है, वैवाहिक सीजन के शुभ मुहूर्त की चुनिंदा तिथियों में हो जाता है। कैटरिंग संचालकों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। टेंट और कैटरिंग के आर्डर फुल हैं। नवंबर में 23, 24, 25, 27, 29 और दिसंबर माह में 3, 4, 7, 8, 9 को शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिंद्रा से जागने के बाद मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। 147 दिनों के बाद वैवाहिक मुहूर्त शुरू होने से शहनाई गूंजेगी। नवंबर में विवाह के दो मुहूर्त हैं। वहीं, दिसंबर में आठ मुहूर्त हैं। 2024 में शादी के सबसे ज्यादा 62 मुहूर्त मिल रहे हैं। शादियों को देखते हुए होटलों की बुकिंग शुरू हो गई।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी 22 नवंबर को रात्रि 11:05 बजे लगेगी और अगले दिन 23 नवंबर को रात्रि 9:03 बजे तक रहेगी। इसके अलावा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 22 नवंबर को शाम 6:37 बजे से 23 नवंबर का 5:16 बजे तक रहेगा। पंडित मुनींद्र नाथ उपाध्याय के अनुसार हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक एक महीने खरमास के कारण विवाह वर्जित रहेंगे। मकर संक्रांति के बाद ही शादियां हो सकेंगी।
शहर के इलेक्ट्राॅनिक्स, आभूषण, रेडिमेड कपड़े, साड़ी और फुटवियर की बिक्री काफी बढ़ी है। अधिकतर इलेक्ट्राॅनिक्स शोरूमों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, ओवन का पैकेज दिया जा रहा है। पैकेज 40-50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। उधर, शहर के आभूषण शोरूमों में भी मंगलसूत्र, चेन, चूड़ी, कंगन, हार, नथिया, झुमका, पायल, अंगूठी आदि की बिक्री पर आकर्षक छूट और सोने की आभूषण पर बनवाई भी फ्री कर दी गई है। रेडिमेड कपड़े, साड़ी की दुकानों पर भी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है।
-

शालिग्राम-तुलसी विवाह के बाद शुरू होगा विवाह
नवंबर महीने में विवाह मुहूर्त 28 और 29 नवंबर को मिल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में शादी करने के लिए आठ शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। दिसंबर में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 13 दिसंबर को मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


-
16 दिसबर से 15 जनवरी तक विवाह पर रहेगा ब्रेक
पंडित नीरज मिश्रा बताते हैं कि 16 दिसंबर को रात्रि 1 बजकर 1 मिनट पर सूर्य मूल नक्षत्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा और विवाह मुहूर्त स्थगित हो जाएंगे। 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा।

2024 के विवाह मुहूर्त
जनवरी- 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31

फरवरी- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29,
मार्च- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12

अप्रैल- 18, 19, 20, 21, 22
जुलाई- 9, 11, 12, 13, 14, 15

नवंबर- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29,
दिसंबर- 4, 5, 9, 10, 14, 15,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें