फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व के मद्देनजर गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औडि़हार। नगर क्षेत्र सैदपुर और उसके आंचलिक इलाकों की बाजार इन दिनों करवा चौथ के चलते गुलजार हो गई है। इस पर्व की तैयारी में महिलाओं ने अभी से अपने शृंगार और गिफ्ट आइटम के सामानों की खरीद शुरू कर दी है। त्योहार को लेकर जहां व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह है। वही ग्राहकों के आने से कॉस्मेटिक एवं चूड़ी आदि के दुकानदार भी खुशहाल नजर आ रहे हैं। इस पर्व के नजदीक आ जाने से शृंगार आदि के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को ठीक से सजा लिया है। रंग-बिरंगे परिधानों के अलावा स्वर्ण आभूषण कम लेकिन कॉस्मेटिक के सामानों की इस पर्व पर खूब बिक्री हो रही है। डिजाइनदार चलनी, बिंदी एवं लिपस्टिक की खरीददारी की जा रही है। फिरोजाबाद की कांच वाली चूड़ी और बरेली का सुरमा, गुलाबी एवं लाल रंग वाली मेहंदी एवं महावर भी खूब बिक रहा है। महिलाएं अपनी शक्ति के अनुसार गिफ्ट आइटम भी पसंद कर रही हैं। महिलाओं के साथ आने वाले बच्चे खिलौने खरीद रहे हैं। दुकानदारों का मानना है कि इस पर्व के चलते रात आठ बजे तक महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ दुकानों पर लग रही है। आम दिनों की अपेक्षा इस त्यौहार पर बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें