फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बाजार में गेंदा, कमल और सुपारी की रही मांग

विज्ञापन
शहर के फुल्लनपुर स्थित फूल मंडी में फूल की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दीपावली पर सुबह से ही फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दिन भर फूल की दुकानों तक लोगों की भीड़ जुटी रही। त्योहार पर साज-सज्जा और पूजा को लेकर गेंदा, कमल और सुपारी के फूल की बिक्री ज्यादा हुई।
विज्ञापन

लोग सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी, श्रीगणेश की पूजा के लिए मंदिरों को सजाने और तैयारियों में भी जुटे रहे। इस बीच, पूजा सामग्री आदि को लेकर लोगों में जमकर खरीदारी हुई। ऐसे में मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना के लिए पूजन सामग्री के साथ ही साज सज्जा का बाजार भी गुलजार है। कोरोना के दो साल के बाद इस वर्ष सभी उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं। घर की साफ-सफाई के साथ लोग घर को संवारने में लगे हैं।
फूल व्यवसायी गोपाल माली ने बताया कि दीपावली पर्व पर विशेष गेंदा, कमल और सोपाड़ी के मला की मांग बढ़ जाती है। इस बार बाजार में पीला गेंदा माला 30 से 50 रुपये, नारंगी गेंदा मला 20 से 30 रुपये, कमल फूल 15 से 30 रुपये, सोपाड़ी माला छोटा और 15 बड़ा मला 30 रुपये पीस बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें