फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर छा जाता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं होने से लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगीं थीं लेकिन वे काफी दिनों से खराब चल रही हैं जिससे इन स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है। शाम ढलते ही अंधेरे की वजह घटना-दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह बात दीगर है कि नगरपालिक की ओर से सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइटों की समय-समय पर मरम्मत का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसमें अधिकतर लाइटें खराब हो गई हैं। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्ग महुआबाग से कचहरी जाने वाली मार्ग में करीब आधा दर्जन स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। ऐसे ही लंका बस स्टैंड से सिंचाई विभाग चौराहा जाने वाली सड़क, कपूरपुर सहित अन्य जगहों पर कई लाइटें खराब पड़ी हैं। जिससे इन इलाकों के सड़कों पर जगह-जगह अंधेरा छाया रहता है। इससे रात के समय खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अवागमन में परेशानी होती है।
शहर में अंधेरे का फायदा उठाकर कई बार छिनैती या अन्य घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में शहर के विभिन्न मुहल्लों सहित सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को ठीक करने की दरकार है। वहीं, नपा प्रशासन का दावा है कि नगर के कुल 25 वार्डों को रौशन करने के लिए छह हजार 63 स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। देखरेख करने के लिए चार लोगों का टीम काम करती है, जो समय-समय पर लाइटों को बदलने, मरम्मत और जरूरत पड़ने पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करती है।
विज्ञापन

शहर में प्रकाश के लिए 6 हजार 63 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। देखरेख की भी व्यवस्था की गई है। शहर के जिन इलाकों में लाइट खराब होने की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत दुरूस्त कराते हैं।
विज्ञापन

लालचंद्र सरोज, अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें