फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर सोलह सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को विकासखंड पर तैनात 16 ग्राम पंचायत सचिवों को मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य न कराने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इससे विकासखंड में हड़कंप मचा रहा। बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि गांव पंचायत जगदीशपुर, लहुवार, देवरिया, रामपुर पट्टी, सरनाम खां, टिसौरा महली, लखमीपुर, अभईपुर, कुसी, गढ़ही चक जहरुल्ला, मधुमालपुर उर्फ मदनपुरा, धुस्का, करमहरी मुहम्मदपुर, रायपुर, सराय मुराद अली, करजही, बसुहारी, भगीरथपुर, गढाह छानबे, रामपुर उर्फ सलेमपुर, चकमजीठ उर्फ चकिया, चितावनपट्टी, डुहिया, सरैया, किशुनीपुर, जोगियामार, सरुझा, खजुहा, मलसा कला, पचोखर, चकमेदिनी नंबर एक, पाह सैयदराजा, खरगसीपुर, ढढ़नी और रणवीर राय आदि में मानव दिवस सृजन की स्थिति शून्य है। उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत 2021-22 में शून्य व्यय किया गया है। इस कारण इन ग्राम पंचायत के 16 सचिवों अरुण कुमार पांडेय, अशोक कुमार यादव, आशुतोष गिरी, कमलकांत सिंह, जयप्रकाश पांडेय, जुनैद खान, दीपक कुमार, पवन कुमार सिंह, बब्लू कुमार गुप्ता, बैजनाथ तिवारी, मनोज कुमार यादव, रामनयन यादव, सिद्धार्थशंकर सिंह, सुनील कुमार, सुभाषचंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें