फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के बारे में ओछी बात कर रहे मनोज सिन्हा: अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को मरदह के टिसौरी गांव स्थित डा. भीमराव अंबेडकर आदर्श इंटर कालेज के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब मनोज सिन्हा जैसा बीएचयू से पढ़ा लिखा जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ओछी और छोटी बात कर रहे हैं। उनका यह बयान गलत है। कहा कि, उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की हत्या के बाद अतीक अहमद को यूपी लाकर सजा दिलवाने और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का सरकारी बयान मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला है।
विज्ञापन

भाजपा तुष्टिकरण और जातिगत भेदभाव युक्त राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और देश को एक सूत्र में जोड़ने की बात करती है, जबकि भाजपा इसे तोड़कर राज करती है, जो गलत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने विद्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग राहुल गांधी की उपलब्धियों और अपने कुकर्मों से डरे हुए हैं, जिसका जवाब जनता जल्द ही चुनावों में देगी।
विज्ञापन




000000
नगर पंचायत में निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा
गाजीपुर। जंगीपुर नगर पंचायत में सोमवार श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा में घोड़ा, हाथी, डीजे और रथ को शामिल किया गया। रथ पर बैठे भगवान श्री राम और भोले नाथ मन को मोह रहे थे। शोभा यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए काली मंदिर पर पहुंचे। रथ पर विराजमान श्री राम की आरती हुई। इस मौके पर संयोजक जितेंद्र शर्मा, लाल जी गुप्ता, मुकेश साहू, श्यामबली, चंद्रभान गुप्ता,रामनरेश कुशवाहा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें