मुहम्मदाबाद सिविल बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद पर सोमवार को मतदान हुआ। इसमें मनोज कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने के कारण मतदान कराया गया। कुल 253 अधिवक्ता मतदाताओं में से 232 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की गई। निर्वाचन अधिकारी बद्रीनारायण राय ने परिणाम की घोषणा किया जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार श्रीवास्तव को 131 एवं सुभाषचंद्र यादव को 94 मत प्राप्त हुआ। श्री श्रीवास्तव के 37 मतों से विजयी होने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लल्लन राय, सचिव पद पर गोविंद प्रसाद गुप्ता, सह सचिव प्रकाशचंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल न होने के कारण इस पर किसी का चुनाव नहीं हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मान एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।