फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष दुबे और नमिता वर्मा ने पदकों पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते नौ से 12 नवंबर तक अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग़ाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस की तरफ से आयोजित आल इंडिया पुलिस गेम्स में मनीष दुबे (राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने वर्तमान में असम राइफल्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक प्राप्त किया। वहीं नमिता वर्मा ने आईटीबीपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक अपने नाम किया। गौरतलब है कि दोनों राष्ट्रीय खिलाड़ी ग़ाजीपुर जिले के जमानिया तहसील के रहने वाले हैं। मनीष दुबे लोटवा गांव और नमिता वर्मा स्टेशन बाजार की है। ये दोनों द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। दो वर्ष पूर्व पैरा मिलिट्री फोर्सेज में चयन हुआ था। जिले के तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन पर सचिव नंदू दुबे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं मुख्य कोच सतीश दुबे ने भी खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें