फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी में ओएचई लाइन पर गिरा आम का पेड़, तीन घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
अमारीगेट रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरहेड विद्युत लाइन (ओएचई) पर गिरा आम का पेड़। स्रोत- वीडियो ग्र
विज्ञापन
गाजीपुर। तेज आंधी और बारिश के बीच मंगलवार की रात अमारी गेट रेलवे क्रॉसिंग पर एक विशाल आम का पेड़ रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन (ओएचई) पर गिर गया। इससे रेल संचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा, जबकि गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही। तेज बारिश और खराब मौसम के कारण राहत एवं मरम्मत कार्य में भी दिक्कतें आईं। वहीं कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भीषण गर्मी में अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी और बारिश के दौरान दुल्लहपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें सबसे गंभीर घटना अमारी गेट रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां एक विशाल आम का पेड़ रेलवे की 25 हजार वोल्ट क्षमता वाली ओवरहेड विद्युत लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से रेलवे क्रॉसिंग का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के दोनों ओर फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया लेकिन ओएचई वायर क्षतिग्रस्त होने के कारण रेल संचालन बहाल नहीं हो सका। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने देर रात तक मरम्मत कार्य किया। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त ओएचई वायर की मरम्मत के बाद रात करीब 12:45 बजे रेल संचालन सामान्य हो सका। मरम्मत कार्य में लगभग तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें