फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने मारपीट कर भाजपा नेता समेत दो को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री मुकेश मौर्य एवं उनके चचेरे भाई जितेंद्र मौर्य को गांव के ही मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें मुकेश का सिर फट गया। मुकेश ने पुलिस को सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की जानकारी पाकर युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। घायल मुकेश मौर्य ने बताया कि गांव में चचेरे भाई जितेंद्र की फास्ट फूड का दुकान हैं। बृहस्पतिवार को गांव के कुछ मनबढ़ युवक नाश्ता कर जाने लगे तो उन्होंने ने पैसा मांगा। इस पर युवक हाथापाई करने लगे। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया। आरोप हैं कि अगले दिन गांव के नूरी मस्जिद के पास सात की संख्या में खड़े युवक जितेंद्र को मारने पीटने लगे सूचना पाकर बीच बचाव के लिए पहुंचा तो लाठी डंडा लिए युवक मारपीट कर घायल कर दिए। थाना निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें