फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजदेपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है। शहर कोतवाली के नागतारा अंधऊ निवासी कन्हैया यादव (40) मंगलवार की रात अपने मित्र के साथ घर से निकले थे। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों और आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची रजदेपुर चौकी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर परिवार के सदस्य रोते बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें