फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के बनगांवा मोड़ के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र का शेखपुरा गांव निवासी मुराहु राम (38) शनिवार को बनगांवा अपने साढ़ू टुन्नू बनवासी के यहां आया था। सुबह वह अपने घर शेखपुरा जा रहा था। बनगांवा मोड़ के पास रेलवे पटरी के समीप वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे कटकर उसकी मौत हो गई।
मृतक को दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मृतक की मां कलावती देवी और पत्नी आशा देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के भाई मुन्ना बनवासी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें