गाजीपुर। जिले में 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इस माह के अंतर्गत तीसरे दिन
बुधवार को 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों की जांच की गई। इसमें अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया। कुल 16 ब्लाक एवं शहर परियोजना के 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों में 8927 बच्चों का वजन किया गया जिसमें 243 लाल श्रेणी के एवं 498 पीली श्रेणी में बच्चों का चिन्हांकन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाल एवं पीले श्रेणी में पाये गये बच्चों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार उनकी उचित देखभाल की जाय। आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल में बनाये गये पोषण पुनर्वास केंद्र में इलाज कराएं। आंगनबाड़ी द्वारा बच्चों के वजन के साथ-साथ टीकाकरण एवं विटामिन ए संपूर्ण को भी मौके पर दिया गया। बच्चों में पाये जाने वाले न्यूमोनिया और दिमागी बुखार से बचाव करने वाला पीसीवी टीकाकरण नियमित रूप से किया जा रहा है।