फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को और अधिक गतिशील बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को और अधिक गतिशील बनाएं
विज्ञापन

गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का हीरक जयंती कार्यक्रम लंका मैदान स्थित हाल में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने संगठन की 75 वर्षों की उपलब्धि एवं क्षेत्रीय सचिव रत्नेश सेठ ने मांग पत्र के बारे में चर्चा की। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि वह हमेशा से संगठन के साथ खड़ी रही हैं। संगठन की न्योचित मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगी। प्रांतीय सचिव संतोष मौर्या ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने की अपील की। रोहित कुमार ने विभाग में अवर अभियंताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए विभाग में उनकी महत्ता को बताया। सत्र के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियंता एसके सिंह, महेंद्र मिश्रा, चंद्रपाल सिंह, आदित्य पांडेय, मनीष निषाद, आशीष चौहान आदि उपस्थित थे। इससे पहले मुख्य अथिति सदर विधायक डा. बलवंत को जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार चौरसिया ने स्मृति चिन्ह, शाल एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें