दिलदारनगर। जीआरपी वाराणसी के क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार राय ने रविवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी चौकी का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्होंने कोरोना बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन कराने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए यात्रियों को जागरूक करने और कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यात्रियों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा अभी कोरोना संक्रमण का दौर समाप्त नहीं हुआ है ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है। लगातार हाथा धोएं और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने स्टेशन पर घूमने वाले आसमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद बैठक कर पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। रविवार सुबह 8.30 बजे जन शताब्दी एक्सप्रेस से क्षेत्राधिकारी वाराणसी अखिलेश कुमार राय जीआरपी चौकी पर देखकर तैनात पुलिस कर्मी सकते में आ गए। सीओ ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद अभिलेखों की जांच के साथ मालखाना देखा। रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में नियमित गश्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जीआरपी चौकी इंचार्ज विष्णुकांत मिश्र आदि मौजूद थे।