फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने देखे साकार भी करे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को पौधरोपण जन अभियान एवं कोविड टीकाकरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने किया। महाविद्यालय स्तर से आगामी कुछ दिनों में 500 पौधों का रोपण छात्राओं के माध्यम से कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक ने महाविद्यालय से अपने पुराने लगाव को जाहिर करते हुए छात्राओं को सपने देखने एवं इन्हें साकार करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज एवं प्रज्ञा रेंजर टीम की कलर पार्टी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद एवं छायादार पौधों का रोपण अतिथियों ने किया। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. गिरीशचंद्र मौर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन करते हुए सभी छात्राओं से शीघ्र टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की रिद्धि सिंह एवं प्रज्ञा रेंजर की शिवानी गुप्ता को पारितोषिक प्रदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि शनिवार को 200 प्राध्यापक एवं छात्राओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम को एएनएम किरण राय, मीना यादव, आशा वर्कर रिंकू यादव एवं सुनीता मौर्या ने संपादित किया। संचालन डॉ. विकास सिंह एवं मीडिया प्रबंधन डॉ. शिवकुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. अखलाक खान, डॉ. ए आजम, डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. निरंजन कुमार यादव, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. सारिका सिंह आदि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रज्ञा रेंजर से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें