थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद स्थित बैंक मोड़ के पास से पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। मालूम हो कि बलुआ तपेशाहपुर स्थित अमलाख मौजा डेरे पर सो रहे धर्मपुरा गांव निवासी रविंद्र गौड़ की गला रेतकर हत्या हो गई थी। उसके पुत्र ने गांव के ही हरिनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।