फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दहेज हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले के मुख्य आरोपी रामनरेश यादव निवासी घरोहिया को बृहस्पतिवार को सिद्धनाथ बाबा मंदिर, करमहरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और उसे चालान कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले में नामजद अन्य तीन आरोपितों की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के देवैथा चौकी के घरोहिया गांव में 26 वर्षीय नवविवाहिता कविता यादव अपने ससुराल के कमरे में पंखे के हुक से लटकती मिली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई विशाल यादव ने इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें