गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स एवं बालिका वर्ग की कबड्डी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल बाबा इन्द्रदेव डिग्री कॉलेज महेशपुर एवं सीएस मीरानपुर के बीच खेला गया। इसमें महेशपुर की टीम 27-11 से विजयी रही।
बालकों की एथलेटिक्स में 100 मीटर में मोहित प्रसाद पहले, ऋषभ सिंह दूसरे, दीपक सिंह तीसरे, 200 मीटर में मोहित प्रसाद प्रथम, सत्येंद्र कुमार द्वितीय, निखिल शर्मा तृतीय, 400 मीटर में अनिल बिन्द पहले, अंकुर गुप्ता दूसरे, सत्यानन्द कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में अश्विनी राजभर प्रथम, विकेन्द्र कुमार द्वितीय, अभिषेक बिंद तृतीय, 1500 मीटर में पवन राजभर पहले, बृजेश बिंद दूसरे एवं भोला यादव तीसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुधाकार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, ग्यासुद्वीन आजाद, नफीस अहमद आदि उपस्थित थे। अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने आभार व्यक्त किया।