फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी की 26 लाख की बेनामी अचल संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

कार्रवाई से माफिया के करीबियों, रिश्तेदारों एवं परिजनों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी की 26,18025 रुपये की बेनामी अचल संपत्ति को जिला प्रशासन ने रविवार को मुनादी कराकर कुर्क कर लिया। इस दौरान 18 दुकानों को कुर्क करने के साथ सील किया गया। यह बेनाम संपत्ति मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के नाम पर थी। इस कार्रवाई से माफिया के करीबियों, रिश्तेदारों एवं परिजनों में खलबली मची हुई है।
शासन का डंडा लगातार भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रहा है। बीते 21 फरवरी को मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधीक्षक को आख्या रिपोर्ट दी गई थी कि यूसुफपुर दर्जी टोला निवासी अभियुक्त मुख्तार अंसारी एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के और अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक और भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से बेनामी अचल संपत्ति बनाई है। यह बेनामी संपत्ति पारिवारिक बंटवारे के दौरान अपने चचेरे भाई मंसूर अंसारी के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते छह मार्च को एसपी ओमवीर सिंह ने विवेचक के आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति दी थी। सुबह 11.30 बजे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी, सीओ हितेंद्र कृष्ण एवं कोतवाल घनानंद त्रिपाठी के नेेतृत्व में पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम ने 18 दुकानों को खाली कराकर मुनादी करने के साथ कुर्क कर लिया। साथ ही इन दुकानों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापाक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें