फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से मदरसा शिक्षक की मौत

विज्ञापन
मदरसा शिक्षक----मृतक शमशाद अहमद खान की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के नई सब्जी मंडी रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि लंगाह मोहल्ले निवासी शमशाद अहमद खान (50) मदरसा चश्मे रहमत ओरियंटल कॉलेज में बतौर शिक्षक पद पर तैनात थे। नई सब्जी मंडी के पास किसी के यहां से कुरानखानी के बाद लौट रहे थे। रेलवे क्राॅसिंग पार करते समय गाजीपुर से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन उनका शव को लेकर गहमर कोतवाली क्षेत्र के पैतृक गांव बारा के लिए रवाना हो गये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें