माधव सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर बालिका वर्ग में गाजीपुर संकुल में माधव सरस्वती विद्यामंदिर प्रथम, विद्यामंदिर बारीनाथ द्वितीय तथा विद्या मंदिर लालगंज को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग में माधव सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल पहले, विद्या मंदिर लाल गंज दूसरे तथा विद्या मंदिर सैदपुर तीसरे स्थान पर रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश वर्मा के अलावा प्रधानाचार्य मणिराम मिश्र, कृपाशंकर, रमाशंकर राय आदि उपस्थित थे।