फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अमित यादव ने आफलाइन एवं आनलाइन दोनों तरीकों से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के बारे में बताया। गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड कर घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रदर्शन छात्राओं के समक्ष कर उन्हें इसकी जानकारी प्रदान की। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर कर दी गई है। इसी संदर्भ में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रेंजर्स प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने युवा मतदाताओं से अपील किया कि वह अपने गांव एवं मुहल्लों में नव विवाहित महिलाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आनलाइन तरीके की जानकारी प्रदान कर इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें