फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए, छात्रा और छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में एक छात्रा और छात्र द्वारा छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र और छात्रा को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस भी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस को पत्र देकर मामले की शिकायत की। बताया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा द्वितीय वर्ष के एक छात्र से बातचीत करती है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल पर हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीरें दिखाती है। छात्राओं की निजी जानकारी, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे भेजती है। बात न मानने पर फोन पर धमकी दी जाती है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र और छात्रा को तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए महाविद्यालय से निलंबित कर दिया। साथ ही, तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस भी जांच में जुट गई है।
इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. बीएन साहनी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र और छात्रा को छह माह के लिए निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही दोनों के अभिभावकों को बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसपी ओमवीर सिंह बताया कि फिलहाल अभी कोई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें