फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में भी खुलेगी मैक की यूनिट, एक साथ काम करेंगी जांच एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) की एक यूनिट गाजीपुर में भी खुलेगी। यहां केंद्र और राज्य सरकार की जांच एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करेंगी। इसके लिए कवायद भी शुरू हो गई है। इसमें कानून प्रवर्तन एजेंसियां, ड्रग्स-रोधी एजेंसियां, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन

आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने पहले से सूचना और रीयल टाइम कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए सभी जांच एजेंसियों को एक मंच पर लाने की कवायद की है, जो एक मंच के रूप में 24X7 कार्य कर सके। इसके लिए गाजीपुर समेत सभी जिलों में मैक की एक-एक यूनिट खोलने की कवायद शुरू हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस यूनिट में सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक गठित टीम को शामिल किया जाएगा, ताकि आतंकी इकोसिस्टम के साथ-साथ साइबर फ्रॉड, नकली नोट, ड्रग्स, सांप्रदायिक घटना, नक्सलवाद, उत्तर पूर्वी भारत में व्याप्त चरम पंथ और भिन्न-भिन्न आंतरिक सुरक्षाओं पर असर डालने वाले कारकों पर लगाम लगाया जा सके। साथ ही नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर सभी एजेंसियां रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रखा जा सके। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक दिन पहले नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें मैक फ्रेमवर्क अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने जोर दिया गया।
विज्ञापन

मैक की एक-एक यूनिट सभी जिलों में खोली जानी है। इसमें गाजीपुर भी शामिल है। इसके लिए काम चल रहा है। -ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें