सेवराई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मां कामाख्या मंदिर अगले आदेश तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला और मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को यहां आने-जाने एवं दर्शन करने पर रोक रहेगी। मंदिर के मुख्य पुजारी बबुआ उपाध्याय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अगले आदेश तक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए प्रवेश रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं से अपील किया कि वह घर पर ही रहकर पूजा पाठ का कार्यक्रम संपन्न करें। उप जिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य ने मंदिर समिति के इस फैसले की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। संवाद